खोजे गए परिणाम

सहेजे गए शब्द

"गाँठ" शब्द से संबंधित परिणाम

गाँठ

कपड़े, डोरे, रस्सी आदि के सिरों को घुमाकर और एक दूसरे में फंसाकर कसने या बाँधने से बननेवाला रूप जो आस पास के तलों से कुछ उभरा हुआ, गोला कार और मोटा होता है। ग्रंथि। गिरह। जैसे-कोई चीज बाँधने के लिए रस्सी में गाँठ लगाना। महा०-गाँठ जोड़ना या बाँधना = (क) विवाह के समय अथवा उसके बाद कोई धार्मिक शभ कार्य करने के समय वर और वधू के कपड़ों के पल्ले या सिरे आपस में उक्त प्रकार से बाँधना। (ख) परस्पर बहुत ही घनिष्ठ संबंध स्थापित करना।

गाठ

गाँव का हिस्सा, गाटा, भूमि-क्षेत्र

गाँठ-का

अपने पास का, अपना स्वयं का, अपनी गाँठ का, निजी

गाँठ न मुट्ठी, फड़फड़ाती उट्ठी

पास कुछ नहीं ख़र्च करने को दिल चाहता है

गाँठ-दार

जिसमें गाँठ या गाँठे पड़ी हों, जिसमें गिरहें हों, गाँठ वाला, गिरहें रखने वाला

गाँठ कर

ताक कर, निशाना लेकर, पूरी तरह नियंत्रण में लेकर

गाँठ करना

अपनी जेब में रखना, ईकठ्ठा करना, जोड़ना

गाँठ सा है

मोटा ताज़ा ज़ोर आवर आदमी है

गाँठ देना

गाँठना, किसी वस्तु में गाँठ लगाना

गाँठ पड़ना

गाँठ लगना या लग जाना, रुकावट उत्पन्न होना

गाँठ लेना

वश में कर लेना, नियंत्रण में करना

गाँठ बैठना

हथिया लेना, छीन लेना, अपने क़बज़ा या तसर्रुफ़ में कर लेना

गाँठ खुलना

गाँठ खुलना, सुलझना, सरल हो जाना, समस्या का समाधान निकल आना

गाँठ डालना

किसी चीज़ में गिरह डाल देना

गाँठ लगाना

गाँठ बाधना, वचन देना, प्रतिज्ञा करना, सौदा पक्का करना, मामला तय करना, विषय का निपटारा करना

गाँठ से संबंधित कहावतें

गाँठ

स्रोत: हिंदी

'गाँठ' से संबंधित उर्दू कहावतें

संदर्भग्रंथ सूची: रेख़्ता डिक्शनरी में उपयोग किये गये स्रोतों की सूची देखें .

बोलिए

Delete 44 saved words?

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा

Want to show word meaning

Do you really want to Show these meaning? This process cannot be undone