खोजे गए परिणाम

सहेजे गए शब्द

"'ईद" शब्द से संबंधित परिणाम

'ईद

मुसलमानों का प्रसिद्ध त्योहार; ख़ुशी का दिन; रमज़ान मास के रोज़े समाप्त होने पर चाँद दिखाई देने के दूसरे दिन मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार।

'ईद-ए-मीलाद

पैग़म्बर मोहम्मद का जन्म दिन है, यह उत्सव अरबी पंचांग के तीसरे मास की 12 दिनांक (12-रबी-उल-अव्वल) को मनाया जाता है

'ईद मिलना

ईद के दिन आपस में एक दूसरे को गले लगाना, ईद-मिलन

'ईद करना

ख़ुशी करना, जश्न मनाना

'ईद बक़र'ईद, शबरात कटनी, दरिया करे हाय-हाय फगवा बिसनी

मुस्लमानों पर व्यंग है कि ईद, बक़रईद एवं शब-बरात के अवसर रंडियां बुलाते हैं और मुहर्रम में मातम करते हैं

'ईद-ए-मीलादुन्नबी

पैग़म्बर मोहम्मद का जन्म दिन है, यह उत्सव अरबी पंचांग के तीसरे मास की 12 दिनांक (12-रबी-उल-अव्वल) को मनाया जाता है

'ईद होना

बड़ी ख़ुशी होना, मुराद बर आना

'ईद-ए-मुबाहला

अरबी साल के अंतिम महीने (ज़िल-हिज्जा‌) का 24 दिनांक ख़ुशी और उत्साह का दिन है, इसी तारीख़ को पैग़म्बर मोहम्मद साहब ने ईश्वर की आज्ञा पर अपनी बेटी फ़ातिमा, दामाद अली, नवासे हसन और हुसैन को अपने साथ ले कर नजरान के ईसाइयों से मुबाहला (एक-दूसरे को अभिशाप देना) करने वहाँ पहुँचे, इन पाँचों लोगों को देख कर ईसाइयों ने मबाहला नहीं करने का निर्णय लिया और जिज़्या (कर) देना स्वीकार किया, इस विजय की ख़ुशी में शीआ लोग उत्सव मनाते हैं, इसी घटना के संदर्भ में 'पंजतन-पाक' की परिभाषा चलन में आई

'ईद-ए-ग़दीर

शिया मुसलमानों का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण त्यौहार, जो अरबी पंचांग के महीने ज़िल-हिज्जा की 18 दीनांक को मनाया जाता है, इस दिन पग़म्बर मोहम्मद साहब ने 'ग़दीर-ए-ख़ुम' पर अली (पैग़म्बर मोहम्मद के दामाद और चौथे ख़लीफ़ा) की ओर संकेत करते हुए लोगों से कहा था 'मन कुंतु मौलाहु फ़-अलीयुन मौला'

'ईद-गाह

वह स्थान जहाँ पर मुस्लिम लोग ईद के दिन एकत्र होकर नमाज़ पढ़ते हैं और ख़ुशियाँ मनाते हैं।

'ईद-उल-अज़हा

क़ुर्बानी वाली ईद (इसे ईदुज़्ज़ुहा भी कहते हैं

'ईद का चाँद होना

बहुत कम मिलना, बहुत कम दिखाई पड़ना, बहुत कम नज़र आना, कभी कभी मिलना, आरज़ू और चाहत के बाद मिलना

'ईद-उल-फ़ित्र

वह ईद.जो रोज़ा का महीना पूर्ण होने की खुशी में मनायी जाती है और जिसमें सिवैयाँ पकती हैं, यह शव्वाल की प्रथम दिनांक को होती है, चूँकी मुसलमान इस दिन फ़ित्रा (दान) जो निर्धन एवं दरिद्र को देते हैं इस्लिए इसे ईद-उल-फित्र भी कहते हैं, सदक़ा (भिक्षा) देने वाली ईद

'ईद का चाँद न देखा , रुख़-ए-ज़ेबा देखा

महबूब के चेहरे की तारीफ़ में कहते हैं कि ख़ूबसूरत चेहरा देखना ईद का चांद देखने के बराबर है

'ईद हो जाना

बड़ी ख़ुशी होना, मुराद बर आना

'ईद के यौगिक शब्द

'ईद

स्रोत: अरबी

''ईद' से संबंधित उर्दू यौगिक शब्द

संदर्भग्रंथ सूची: रेख़्ता डिक्शनरी में उपयोग किये गये स्रोतों की सूची देखें .

बोलिए

Delete 44 saved words?

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा

Want to show word meaning

Do you really want to Show these meaning? This process cannot be undone